लाइव खगड़िया : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में सीएसपी (CSP) संचालक के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।
लूट कांड का खुलासा और गिरफ्तारियां
बीते 11 मार्च 2026 को बेलदौर थाना क्षेत्र के निवासी हिमांशु कुमार (सीएसपी संचालक) से अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की थी। इस मामले में दर्ज कांड संख्या 76/26 के आधार पर गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, सीडीआर (CDR) विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा:
- आजाद कुमार: निवासी- महीनाथ नगर, बेलदौर (खगड़िया)।
- संजीव कुमार: निवासी- श्याम (खोखली), गोलपाड़ा (मधेपुरा)।
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने छापेमारी के दौरान अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
- सीएसपी संचालक से लूटी गई मोटरसाइकिल
- वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल
- 02 मोबाइल फोन।
पुलिस टीम की भूमिका
पुलिस की कार्रवाई में गोगरी की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी, बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत, डीआईयू (DIU) टीम खगड़िया और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बहरहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है।
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform
