Breaking News
IMG 20260326 161658
Oplus_16908288

NH-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, चार घायल

लाइव खगड़िया : जिले में नेशनल हाईवे-31 पर बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार शहर के प्रतिष्ठित खाद व्यवसायी दीपक कुमार (50) की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों में एक मासूम बच्ची की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

श्राद्ध भोज से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के दान नगर (वार्ड संख्या-13) निवासी दीपक कुमार बुधवार को अपने परिवार के साथ गोगरी जमालपुर स्थित अपने ननिहाल से एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 11:30 बजे जब वे स्कॉर्पियो से वापस घर लौट रहे थे, तभी मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा, चैधाबन्नी स्थित कसरैया धार के पास यह हादसा हुआ।

पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने स्कॉर्पियो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत खगड़िया सदर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया।

“हादसे में घायल एक बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत पटना हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया।”

इलाके में शोक की लहर, पुलिस जांच में जुटी

बताया जाता है कि दीपक कुमार अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रियता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार होने में सफल रहा।

  • पुलिस की कार्रवाई: मानसी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
  • तलाश जारी: पुलिस विभिन्न माध्यमों से फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।

Check Also

Poster 2026 03 19 094445

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

error: Content is protected !!