Breaking News

बंद के दौरान राजद नेत्री का गैस सिलेंडर व सब्जियों के साथ प्रदर्शन

लाइव खगड़िया : बढती महंगाई के विरोध में एवं विभिन्न मांगों को लेकर विपक्ष द्वारा भारत बंद के दौरान जिले में राजद नेत्री सह खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रही कृष्णा कुमारी यादव सोमवार की सुबह ही गैस सिलेंडर व सब्जियों के साथ एनएच 31 पर बंद समर्थकों के साथ प्रदर्शन के लिए बैठ गई.IMG 20180910 WA0028इस दौरान केन्द्र सरकार के विरोध में बंद समर्थकों के द्वारा जमकर नारेबाजी की जाती रही.वहीं ‘पेट्रोल-डीजल व गैस की मूल्य वृद्धि वापस लो’,’ये सरकार निक्कमी है’ जैसे नारे बंद समर्थकों के द्वारा लगाया जाता रहा.साथ ही राजद नेत्री शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर बंद समर्थकों को साथ देते हुए उनका हौसलाफजाई भी करती रही.IMG 20180910 WA0027गौरतलब है कि राजद नेत्री आगामी लोकसभा चुनाव में भी राजद प्रत्याशियों की रेस में आगे हैं और पार्टी द्वारा भारत बंद को समर्थन दिये जाने के साथ ही वो बंद की सफलता के मद्देनजर पसीनेे बहाती दिखी.इस क्रम में रविवार को शहर के जेएनकेटी स्कूल के सभागार में आयोजित राजद की बैठक में उन्होंने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि महंगाई से देश की जनता त्रस्त है और वो सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है.वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारी में लग जाने की अपील करते हुए बंद को सफल बनाने का आह्वान किया था.IMG 20180909 WA0032साथ ही उन्होंने बंद के पूर्व संध्या पर निकाले गये जुलूस के उपरांत शहर के राजेन्द्र चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा में लोगों से भी बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील किया था.वहीं बंद के दौरान भी उनकी कवायद जारी रही.बहरहाल महंगाई के विरोध में राजद नेत्री द्वारा गैस सिलेडर व सब्जियों के साथ किया गया प्रदर्शन चर्चाओं में है.IMG 20180818 WA0025

Check Also

Poster 2026 01 20 025402

राजपूती शौर्य का प्रतीक बना ‘राजधानी एक्सप्रेस’, खगड़िया के इस घोड़े ने बिहार में गाड़े सफलता के झंडे

राजपूती शौर्य का प्रतीक बना 'राजधानी एक्सप्रेस', खगड़िया के इस घोड़े ने बिहार में गाड़े सफलता के झंडे

error: Content is protected !!