Breaking News
IMG 20241224 WA0001

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में खगड़िया के 5 बाल वैज्ञानिक चयनित

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जहानाबाद के कुर्मा संस्कृत विद्यालय में आयोजित बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2024 में राज्य स्तर पर खगड़िया जिले से कुल पांच परियोजनाओं का चयन हुआ है और लगातार जिले से बच्चों के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन होता रहा है. इस वर्ष खगड़िया जिले से कुल 9 परियोजनाओं को जिला स्तर पर चयनित कर राज्य स्तर के लिए जहानाबाद भेजा गया था.

कार्यक्रम बिहार के विभिन्न जिलों के बच्चों को अपना वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं क्षमता प्रदर्शन का माध्यम प्रदान करता है और बच्चों द्वारा अवलोकन, प्रयोग विश्लेषण एवं निष्कर्ष पर पहुंचने के प्रवृत्ति के अभ्यास के द्वारा वैज्ञानिक सोच विकसित करने का एक उचित मध्य प्रदान करता है. इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘मानवीय गतिविधियों का हमारे पर्यावरण पर प्रभाव’ था. जिसके अंतर्गत उप-विषय सतत भविष्य के लिए जल संरक्षण, बेहतर भविष्य के लिए समृद्ध जैव विविधता, फसल उत्पादन पर पारिस्थितिक कारकों का प्रभाव एवं जलवायु परिवर्तन व उत्पादकता पर इसका प्रभाव है.

जिला स्तर पर यह कार्यक्रम 16 दिसंबर को जेएनकेटी खगड़िया में संपन्न हुआ था. जबकि राज्य स्तरीय कुर्मा संस्कृति स्कूल जहानाबाद में 20 से 23 दिसंबर 2024 के बीच चला. कार्यक्रम बिहार सांइस फोर सोसाइटी एवं बिहार काउंसिल साइंस एंड टेक्नोलॉजी पटना के तत्वावधान में आयोजित किया गया. खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखण्ड के चॉइस एजुकेशन की छात्र भाग्यश्री कुमारी (परियोजना का मुख्य विषय स्टडी ऑफ़ द इफेक्ट्स ऑफ़ केमिकल मेडिसिन ऑन एनवायरनमेंट) ने अपना जगह टॉप 15 में हासिल किया और उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के द्वारा पुरस्कृत किया गया. जबकि खगड़िया जिले के चॉइस एजुकेशन के छात्र लव कुमार, छात्रा कुमकुम कुमारी , +2 उच्च विद्यालय लाभ गांव जलकौडा के छात्र संजीव कुमार, +2 उच्च विद्यालय कन्हैयाचक की छात्रा स्वाति कुमारी भी राज्य स्तर चयनित हुए. इन सभी छात्र – छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र, शिल्ड एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिवम कुमार ने बच्चों को शुभकामना दी है. इधर जिला बाल विज्ञान समन्वयक अनुराधा कुमारी, संयुक्त समन्वयक मोहम्मद जकाउल्लाह, समन्वयक शहजाद अहसन एवं मार्गदर्शक शिक्षक गौतम कुमार ने बच्चों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है.

210 बच्चों ने लिया था भाग

जिला स्तर पर चयनित बिहार के विभिन्न जिले से 210 बच्चें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था. जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 50 बच्चों का चयन किया गया. इन चयनित बच्चों में खगड़िया जिले से पांच बच्चे शामिल हैं.

बाल वैज्ञानिक ने किया परिभ्रमण

बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों ने ऐतिह्यसिक बाणावर क्षेत्र में नागार्जुन और बणावर पहाड़ी स्थित मौर्यकालीन गुफाओं का भ्रमण कर यहां की ऐतिह्यसिक विरासतों व नैसर्गिक सौंदर्य के संगम को नजदीक से परखा. दरअसल परिभ्रमण का उद्देश्य बच्चों को बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित कराना था. वहीं बच्चों को नागार्जुन और बराबर की गुफाओं के ऐतिहासिक महत्व, निर्माण शैली के बारे में जानकारी दी गई. बताया जाता है कि बच्चों ने इन स्थलों का बारीकी से अवलोकन किया और वहां की प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद लिया.

Check Also

Poster 2026 01 30 115007

बिहार में बर्ड फ्लू के कहर से हजारों कौओं की मौत, H5N1 वायरस की पुष्टि

बिहार में बर्ड फ्लू के कहर से हजारों कौओं की मौत, H5N1 वायरस की पुष्टि

error: Content is protected !!