Breaking News
E0A4A6E0A587E0A495E0A581E0A4A1E0A4BCE0A4BE

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लाइव खगड़िया : सरस्वती पूजा के उपरांत प्रतिमा विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग के आरोप में रविवार को दिलखुश सदा को गिरफ्तार किया गया है.

उल्लेखनीय है कि सरस्वती पूजा के उपरांत मूर्ति विसर्जन के क्रम में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो के सत्यापन किया गया और‌ वीडियो में हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति को जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के खुटहा निवासी दिलखुश सदा के रूप में चिह्नित किया गया. जिसके बाद मोरकाही थाना पुलिस टीम ने दिलखुश सदा के घर की तलाशी ली और पुलिस ने 02 मिसफायर गोली (0.315 बोर, पेंदे पर 08MM-KF अंकित) तकिए के नीचे से बरामद किया.

जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए मोरकाही थाना कांड संख्या 18/24, दिनांक 18.02.2024, धारा-25(1-बी)ए/26 & 25(9) आर्म्स एक्ट दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की गई. बताया जाता है कि अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रह चुका है, जो कि मोरकाही थाना अभिलेख में दर्ज है.

Check Also

Poster 2026 03 01 094244

विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, हथियार व कारतूस बरामद एवं तीन की गिरफ्तारी

विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, हथियार व कारतूस बरामद एवं तीन की गिरफ्तारी

error: Content is protected !!