Breaking News
IMG 20231209 WA0006 1

सड़क हादसे का शिकार बने दोनों युवकों का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में शनिवार को सड़क हादसे के शिकार बने दो युवकों का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. साथ ही शव को देखते ही मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के गोछारी पेट्रोल पंप के समीप एनएच 31 पर टेंपो और बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी. सड़क दुघर्टना में चौथम थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी मो आबुन के पुत्र 31 वर्षीय मो अफसाद एवं मो दाऊद का पुत्र 22 वर्षीय मो मनाजीर की मौत हो गई. मृतक दोनों युवक रिश्ते में ममेरा और फुफेरा भाई बताया जाता है.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार थे और गौछारी के समीप उनकी बाइक की टेंपो से टक्कर हो गई. घटना में मो अफसाद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि मो मनाजिर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. दोनों युवकों का शव‌ पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

बताया जाता है कि मृतक मो अफसाद की दो वर्ष की एक मासूम बेटी है. जबकि मो मनाजिर को पांच माह का बेटा है. घटना के बाद दोनों बच्चों की परवरिश को लेकर भी चिंता सताने लगी है.

Check Also

IMG 20260311 131019

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी जमुई से गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी जमुई से गिरफ्तार

error: Content is protected !!