Breaking News
1694794168581 2

NH-31 पर ऑटो व पिकअप के बीच टक्कर, 9 स्कूली बच्चे घायल व 1 की मौत

लाइव खगड़िया : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर शुक्रवार को सड़क हादसे में 10 स्कूली बच्चे घायल हो गए. घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जिसमें से गंभीर रूप से घायल 4 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. जिसमें से एक बच्चे के मौत की खबर मिल रही है.

मिली जानकारी के अनुसार स्कूली बच्चों को लेकर ऑटो रहीमपुर जा रहा था. इसी दौरान एनएच-31 पर कुम्हरचक्की गांव के पास ऑटो की एक पिकअप से टक्कर हो गई. हादसे में ऑटो सवार 10 बच्चे घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जिसमें से गंभीर रूप से घायल 4 को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने बेगूसराय रेफर कर दिया. लेकिन 13 वर्षीय हर्ष कुमार की रास्ते में ही मौत की खबर है. बहरहाल पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर घटना की जांच कर रही है. घटना में पिकअप चालक भी घायल हुए हैं. जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 6 वर्षीय निरंजना कुमारी, 13 वर्षीय साकेत कुमार, 8 वर्षीय गौरी कुमारी, 12 वर्षीय पूजा कुमारी, 7 वर्षीय विक्की कुमार, 15 वर्षीय मंयक कुमार, 6 वर्षीय मोहित कुमार, 10 वर्षीय चाहत कुमार एवं 8 वर्षीय अनिकेत कुमार घायल हुए है. जबकि हर्ष कुमार के मौत की खबर है. बताया जाता है सभी बच्चे स्कूल से रहीमपुर चौधरी टोला स्थित अपने-अपने घर ऑटो से लौट रहे थे. इसी दौरान ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Check Also

IMG 20260216 161835

NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से दो युवकों की मौत

NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से दो युवकों की मौत

error: Content is protected !!