Breaking News
IMG 20230717 WA0263

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घायल

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया गांव में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया. घायल शिव रतन यादव का पुत्र 36 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव बताया जा रहा है.

घटना की जानकारी देते हुए जख्मी के परिजनों ने बताया है कि गांव में हर सप्ताह विभिन्न मामले को लेकर पंचायत होता है और युवक सोमवार को भी पंचायत को लेकर ही पंचायत भवन जा रहा था. इसी दौरान पंचायत भवन के समीप हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मार दी. गोली मुकेश यादव को गले के पास लगी. घटना के बाद आस-पास के लोगों के सहयोग से जख्मी को आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय रैफर कर दिया.

घटना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया है कि घटना में एक व्यक्ति का नाम सामने आया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Check Also

IMG 20260216 161835

NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से दो युवकों की मौत

NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से दो युवकों की मौत

error: Content is protected !!