Breaking News
IMG 20230213 WA0170

भाजपा की खगड़िया लोकसभा कोर कमेटी की बैठक आयोजित

लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में शहर के मंगलम विवाह भवन में खगड़िया लोक सभा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर भाजपा के लोकसभा प्रभारी कुमार प्रणय ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी और लोकसभा स्तर पर सामाजिक व राजनीतिक विश्लेषण किया. साथ ही संगठन के कार्य पर चर्चा की गई. वहीं विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में बैठक की तिथि निर्धारित की गई तथा पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया. मौके पर उन्होंने विगत 10, 11, 12 फरवरी के अल्पकालीन विस्तारक पर चर्चा करते हुए आगामी 18, 19 व 20 फरवरी तक पन्ना प्रमुख कार्य में गति लाने की बातें कहीं. साथ ही बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम एवं सरल ऐप डाउनलोड करवाने पर बल दिया गया.

इस अवसर पर भाजपा के लोकसभा प्रभारी कुमार प्रणय, लोकसभा संयोजक सह पूर्व जिलाध्यक्ष रवीश चंद्र सिन्हा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा, परबत्ता के विधानसभा प्रभारी परमानंद ठाकुर, बेलदौर के प्रभारी दीपक सिंह, अलौली के विधानसभा प्रभारी रामाकांत रजक, सिमरी बख्तियारपुर के प्रभारी विजय सिंह, हसनपुर के प्रभारी बैजनाथ झा व सह प्रभारी अशोक निषाद एवं खगड़िया जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, रवि सिंह, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, जिला मंत्री विजय कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260412 WA0015

मनीष कुमार सिंह बने ‘इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी’ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव

मनीष कुमार सिंह बने 'इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी' के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव

error: Content is protected !!