मुख्य सामग्री पर जाएं
महेशखुंट

सनसनीखेज वारदात : सोती हुई पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

IMG 20260422 WA0016

लाइव खगड़िया : जिले से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है। महेशखूंट थाना क्षेत्र के पतला (वार्ड संख्या-17) में एक पति ने अपनी ही पत्नी की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मृतका की पहचान चुन्नी देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वारदात मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे की है। आरोपी पति शिवाकांत सिंह (46 वर्ष) ने घर में सो रही पत्नी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मृतका की पुत्री के आवेदन पर महेशखूंट थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/61(2) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

गोगरी ASP साक्षी कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी शिवाकांत सिंह को धर दबोचा। टीम में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार और अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

Order Now On Amazon, Click Here

हत्या के पीछे की वजह

प्रेस वार्ता के दौरान ASP साक्षी कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। यह भी बात सामने आई है कि मृतका अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी और घर छोड़ने की तैयारी में थी, जिससे आरोपी बेहद नाराज था।

कोर्ट से लौटते ही वारदात

बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले ही दोनों किसी मामले में खगड़िया कोर्ट में पेशी के लिए गए थे। वहां से लौटने के बाद विवाद और बढ़ गया, जिसका अंत इस जघन्य हत्याकांड के रूप में हुआ।

जांच जारी

पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और जल्द ही कुछ और खुलासे होने की संभावना है।

शेयर
error: Content is protected !!