Breaking News

LIVE KHAGARIA IMPECT : उप डाकपाल निलंबित,दुरूस्त होगी डाकघर की व्यवस्था

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता डाकघर के उप डाकपाल रामाधार सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बेगूसराय के डाक अधीक्षक सुरेश प्रसाद मंडल ने निलंबित कर दिया है.मामले की पुष्टि करते हुए डाक अधीक्षक सुरेश प्रसाद मंडल ने लाइव खगड़ियाको बताया है कि जांच के दौरान डाकघर में कुछ पार्सल बैग भी पड़ा पाया गया.जिसे ससमय वितरण की जानी थी.IMG 20180820 WA0018उल्लेखनीय है कि इस माह के 14 तारीख को डाकघर की अव्यवस्थाओं के संदर्भ में “…अब तो कहने लगे हैंलोग कि भाईसाब ई विभाग नहीं चलेगा” (खबर पढने केलिए क्लिक करें : http://livekhagaria.in/?p=2826 )शीर्षक से एक खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था.जिसमें विगत 15 दिनों से परबत्ता में बीएसएनएल सर्विस ठप रहने से नेटवर्क के कारण डाक व पार्सल वितरण भी बंद होने से लोगों की परेशानियों का जिक्र किया गया था.हलांकि मामले पर डाक विभाग के सुप्रिटेन्डेंट असिसडेन्ट दिनेश्वर साह के द्वारा उस वक्त एक्सेल सीट तैयार कर डाक का वितरण करने का निर्देश परबत्ता के उप डाकपाल को दिये जाने की बातें कही गई थी. जबकि उप डाकपाल के द्वारा डाकघर के कम्प्यूटर में एक्सेल सीट उपलब्ध ही नहीं होने की बातें कही जाती रही.जिससे एक तरफ स्थिति हस्यास्पद बन गई थी तो दूसरी तरफ डाक व पार्सल डाकघर की बोरियों में ही पड़ी रही.हलांकि 20 दिनों के बाद परबत्ता में बीएसएनएल सर्विस मंगलवार से बहाल हो गई.लेकिन इस बीच परबत्ता के उप डाकपाल द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने की बात सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया.IMG 20180818 WA0025दूसरी तरफ सोमवार की सुबह लाइव खगड़िया ने “डाक वाले चाचू ! सुन भी लोहमारी सिसकियां”…(अंत में लिंक क्लिक कर पढ लेंखबर) शीर्षक से एक दूसरी खबर प्रकाशित की थी.जिसमें परबत्ता के सुकन्या समृद्धि योजना की राशि खाता में जमा नहीं होने से उस क्षेत्र के बेटियों व उनके परिजनों के दर्द और उनकी मार्मिक अपील को प्रमुखता दी गई थी.माना जा रहा है कि इन तमाम पहलूओं को देखते हुए डाक अधीक्षक के द्वारा कार्रवाई की गई है.वहीं सुकन्या समृद्धि योजना के खाताधारियों की परेशानियों के संदर्भ में डाक अधीक्षक सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि ऐसे तमाम खाताधारियों की सूचि मंगवाई जा रही है और उसे डाकघर में ऑन लाइन कर उसे रेगुलर कर दिया जायेगा.साथ ही उन्होंने बताया कि परबत्ता के उप डाकपाल रामाधार सिंह से भी सूची मांगी गई थी लेकिन उन्होंने इसे उपलब्ध नहीं कराया.बहरहाल डाक अधीक्षक की बातें सुकन्या समृद्धि योजना की राशि कई माह से जमा करने से वंचित रहे करीब 300 खाताधारियों को उम्मीद की एक नई किरण दिखा गई है.IMG 20180821 WA0016उधर मधु सिंह ने परबत्ता के उप डाकपाल की नई जिम्मेदारी संभाल ली है.वहीं उन्होंने बताया कि तीन दिनों के अंदर डाकघर की सारी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त कर लिया जायेगा.

पढ लें यह खबर:डाक वाले चाचू ! सुन भी लोहमारी सिसकियांIMG 20180729 WA0009IMG 20180818 WA0010

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!