Breaking News
IMG 20221123 WA0192

चोरों का आतंक, घर का ताला तोड़ उड़ाया लाखों के जेवरात व नगदी

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता में चोरों ने आतंक मचाते हुए एक घर को निशाना बनाया है और करीब 10 लाख रुपये के जेवरात व नगदी उड़ा ले गये हैं.

मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड वायुसेना के जवान स्व राजेन्द्र प्रसाद राय के पुत्र राकेश रौशन के घर में बीती रात चारों ने घटना को अंजाम दिया है और घर से जेवरात व नगदी की चोरी कर ली है. घटना को लेकर राकेश रौशन की पत्नी संचिता प्रियम ने थाना में आवेदन दिया है. वहीं बताया गया है कि वे अपनी बीमार मां से मिलने गुलाबनगर गयी हुईं थीं और घर सूना था. अगली सुबह किरायेदार ने जब गेट का ताला टूटा देखा तो उन्हें फोन पर सूचित किया गया. जिसके बाद वे घर पहुंची तो पीछे के गेट का ताला, कुंडी सहित अंदर के तीन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर से सोना, चांदी व नगदी गायब था.

बताया जाता है कि चोरों ने अलमीरा से 17 भर सोना (कीमत लगभग 9 लाख रूपया) व 20 भर चांदी (कीमत लगभग 12 हजार हजार रूपया) के जेवरात सहित 30 हजार नगदी गायब कर दिया. घटना पर प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया है कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

Check Also

Poster 2026 03 01 094244

विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, हथियार व कारतूस बरामद एवं तीन की गिरफ्तारी

विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, हथियार व कारतूस बरामद एवं तीन की गिरफ्तारी

error: Content is protected !!