Breaking News
IMG 20220907 WA0200

पुलिस लाइन में संदिग्ध हालत में सिपाही की मौत

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में एक सिपाही की मंगलवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. मृतक सिपाही मुंगेर जिला के खड़गपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अमन कुमार बताया जाता है. घटना की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सिपाही मंगलवार की रात में अपने परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाकर सो गया. जबकि बुधवार की सुबह उसकी पत्नी स्नेहा भारती उसे जगाने गई तो वे अचेत अवस्था में पाया गया. जिसके बाद उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार सिपाही अमन कुमार पिछले चार वर्षों से जिले में पदस्थापित थे और कुछ दिनों से वे पुलिस ऑफिस के जनरल सेक्शन में कार्यरत थे. बताया जाता है कि वे अपने तीन भाईयों में सबसे छोटे थे. वर्ष 2015 में वे सिपाही में भर्ती हुए थे और वर्ष 2018 में उनकी शादी हुई थी. वे अपने पीछे पत्नी व दो बच्चियों को छोड़ गए हैं. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

Check Also

Poster 2026 02 01 092149

तीन दिनों से लापता 4 वर्षीय मासूम का शव सेफ़्टी टैंक से बरामद, इलाके में शोक की लहर

तीन दिनों से लापता 4 वर्षीय मासूम का शव सेफ़्टी टैंक से बरामद, इलाके में शोक की लहर

error: Content is protected !!