Breaking News
IMG 20210915 214046

जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता में साक्षी व सनाउल ने मारी बाजी

IMG 20210829 225712 733

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वावधान में 14 सितम्बर को आयोजित जिला स्तरीय आनलाइन क्विज प्रतियोगिता में कोशी कॉलेज की छात्रा साक्षी सिंह एवं मो सनाउल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जबकि वहीं के डी एस कॉलेज, गोगरी के अभय अंकित तथा ओनम नयन ने द्वितीय स्थान तथा के डी एम कॉलेज, परबत्ता के रोहित कुमार तथा बादल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है.

उल्लेखनीय है कि रेड रिबन क्विज 2021 के द्वारा जिले में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 14 सितम्बर को आयोजित किया गया था. कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक कुमार सिंह द्वारा किया गया. जिसमें मुंगेर विश्वविद्यालय के N.S.S Co – ordinator डॉ राहुल कुमार सिंह एवं N.S.S. के जिला नोडल पदाधिकारी प्रो संजय मांझी उपस्थित थे.

IMG 20210812 WA0006

IMG 20210812 WA0005

क्विज प्रतियोगिता के जज के तौर पर राहुल कुमार सिंह और असिम कुमार झा ने भूमिका निभाई. कार्यक्रम के संचालन में कुणाल कुमार, अखिलेश, बलराम कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Check Also

FB IMG 1770034725142

डीएम ने किया ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

डीएम ने किया 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

error: Content is protected !!