Breaking News

स्वास्थ्य क्षेत्र में आंख के मरीजों को मिला एक और विकल्प,ईश्वर नेत्रालय का उद्धाटन

लाइव खगड़िया : क्षेत्र चाहे कोई भी हो,माना जाता है कि प्रतिस्पर्धा बढने से आम नागरिकों को उचित कीमत पर बेहतर सुविधाएं मिलती है.प्रतिस्पर्धा आम नागरिक को बेहतर विकल्प भी देता है.प्रतिस्पर्धा के बीच ग्राहक यानी आमजनों को ही फायदा मिलता है.इस कड़ी में स्वास्थ्य क्षेत्र में जिलेवासियों को प्राइवेट अस्पताल के रूप में एक और विकल्प मिल गया है.शहर के बखरी बस स्टैंड रोड में मछली आढत समीप सोमवार को ईश्वर नेत्रालय अस्पताल का उद्धाटन जाप किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव व युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी के द्वारा किया गया.IMG 20180730 WA0005मौके पर अतिथियों ने अस्पताल के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आशा की जा सकती है कि इस अस्पताल में आने वाले मरीज कुशल व चंगा होकर वापस लौटेंगे.वहीं संस्थान के डायरेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल में कोलकत्ता आई हॉस्पिटल व भागलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सेवा देने वाले डॉ.चन्द्रशेखर पाण्डेय एवं हाजीपुर हॉस्पिटल के ऑख विभाग के डॉ.अश्वनी कुमार चिकित्सकिय सेवा प्रदान करेंगे.साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पताल में पूर्णत: कम्प्यूटराईज्ड आई चेकअप,कम्प्यूटर से आंख की जांच,सूई व टांका रहित मोतियाबिन्द का ऑपरेशन,ग्लुकोमा की संपूर्ण जांच व आंसू की थैली का ऑपरेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध है.उद्धाटन समारोह में युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह,जाप किसान प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी तरूण ठाकुर,शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह,जाप किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील चौरसिया, जाप के जिलाध्यक्ष कृष्ण नंद यादव सहित अस्पताल के चिकित्सक डॉ अश्वनी कुमार उपस्थित थे.IMG 20180729 WA0009

यह भी पढें :6 अगस्त को सड़क पर धान रोपकर विरोध प्रदर्शन करेंगे किसान

Check Also

FB IMG 1769793755789

जिलाधिकारी के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, 131 मामलों की हुई सुनवाई

लाइव खगड़िया : जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री नवीन …

error: Content is protected !!