Breaking News
IMG 20210814 205632 022

फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर कृषि मंत्री से मिले किसान नेता

20210814 073456

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : किसानों को फसल मुआवजा देने की मांग को लेकर बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह टुडू ने बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है. जिसको लेकर किसान नेता ने बताया है कि उत्तर बिहार में इस समय बाढ़ की स्थिति है और बाढ़ से खरीफ फसल धान, मक्का आदि बर्बाद हो चुका है. जिसका सर्वेक्षण कृषि विभाग मंद गति से कर रहा है.

IMG 20210812 WA0006

साथ ही किसान नेता ने कहा है कि आपदा से बिहार के किसानो को लगातार नुकसान पहुुच रहा है. दूसरी तरफ डीजल मंहगा होने से खेती भी महगी होती जा रही है. किसानो को खेत में बिजली की सुबिधा नहीं मिल रही है. वहीं उन्होंने डीजल अनुदान की राशि ह महीने के अंत तक भुगतान करने की मांग किया.

IMG 20210812 WA0005

किसान नेता धीरेन्द्र सिंह टुडू ने बताया है कि कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मक्का फसल नुकसान का क्षति पूर्ति आपदा प्रबंधन विभाग से राशि मिलने के उपरांत जल्द ही किसानो को भुगतान कर दिया जायेगा.

Check Also

FB IMG 1770034725142

डीएम ने किया ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

डीएम ने किया 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

error: Content is protected !!