Breaking News
IMG 20210620 WA0002

डीएम के नाम से फेक फेसबुक आईडी बना लोगों को भेजा जा रहा फ्रेंड रिक्वेस्ट




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : साइबर अपराधियों द्वारा फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना और फिर वास्तविक आईडी के जान-पहचान वालों से मैसेंजर से संदेश भेज कर रूपये की मांग किये जाना का मामला कोई नया नहीं है. लेकिन अब साइबर अपराधी प्रशासनिक अधिकारियों के नाम से भी फर्जी फेसबुक आईडी बनाने की दुस्साहस करने लगे है. माना जा रहा है साइबर अपराधियों की मंशा लोगों को झांसा देकर रूपये ऐंठने की ही हो सकती है.


ऐसा ही एक मामला सामने आया है और जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के फेसबुक प्रोफाइल का कॉपी कर साइबर अपराधियों के द्वारा एक फर्जी फेसबुक आईडी बना लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है. हलांकि समाचार प्रेषण तक डीएम के फर्जी फेसबुक आईडी से साइबर अपराधियों द्वारा रूपये मांगें जाने की बातें सामने नहीं आई है. लेकिन साइबर अपराधी कुछ ऐसी ही मंशा के साथ अनूमन फर्जी आईडी बनाते रहे हैं.

BannerMaker 21122020 135916

इस बीच सोशल साइट पर डीएम के फर्जी फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जानी की जानकारी मिलते ही डीएम आलोक रंजन घोष ने लोगों से उनके डुप्लीकेट फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर उसे स्वीकार नहीं करने की अपील की है. साथ ही फर्जी आईडी से रूपये की मांग किये जाने पर किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करने का अनुरोध किया गया है.

Check Also

IMG 20260202 210033

युवक ने कहा ‘अगवा कर रचाई शादी’, लड़की बोली ‘हमारा पुराना प्रेम प्रसंग’, जाँच में जुटी पुलिस

युवक ने कहा 'अगवा कर रचाई शादी', लड़की बोली 'हमारा पुराना प्रेम प्रसंग', जाँच में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!