Breaking News
IMG 20210405 WA0002

मैट्रिक रिजल्ट : टॉप टेन में खगड़िया के दो स्टूडेंट्स शामिल




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : बिहार विद्यालय परीक्षा समीति ने सोमवार को मैट्रिक का परिणाम जारी कर दिया है. बिहार के टॉप 10 में जिले के छात्रा आरूषि नन्दन व छात्र सुंदरम कुमार जगह बनाने में सफल रहे हैं.

जिले के मानसी प्रखंड के मटिहानी गांव की बेटी व जनता हाई स्कूल मानसी की छात्रा आरुषि नन्दन ने मैट्रिक परीक्षा में 476 अंक प्राप्त कर बिहार में 9वॉ रैंक प्राप्त किया है. आरुषि नंदन का सपना आईएस बनकर देश की सेवा करने की है. आरुषि नंदन की मां अमीसा कुमारी एवं पिता विकास यादव ने अपने बेटी सफलता पर खुशी जाहिर किया है.

IMG 20210405 WA0004

महेशखुंट के लाल जवाहर हाई स्कूल के छात्र सुंदरम कुमार ने 475 अंक प्राप्त कर बिहार में दसवां रेंक हासिल किया है. सुंदरम के पिता अवध चौधरी किसान एवं माता बीना देवी गृहिणी है. सुंदरम 8 भाई में सबसे छोटा है और उनकी तीन बहनें भी है. टॉप 10 में जगह हासिल करने वाले सुंदरम कुमार का सपना भी आईएस बनकर देश की सेवा करने की है.

Check Also

FB IMG 1770034725142

डीएम ने किया ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

डीएम ने किया 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

error: Content is protected !!