Breaking News
IMG 20210308 WA0010

स्कूल की दीवार ढ़ह जाने से 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के बन्नी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चैधा-बन्नी, चंडी टोला की चारदीवारी गिरने से मलबे में दबकर छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. साथ ही घटना में कुछ मजदूरों के घायल होने की भी सूचना है.

IMG 20210308 WA0011

बताया जाता है कि सभी मजदूर विद्यालय की चारदीवारी के समीप पंचायत समिति की योजना के तहत बन रहे नाला निर्माण के लिए गड्ढा खोद रहे थे. इसी दौरान चारदीवारी लगभग सौ फीट टूटकर गिर गई. जिसमें दबने से छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई.


घटना की सूचना मिलते ही महेशखूंट के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाला गया. घटनास्थल पर प्रभारी डीएम शत्रुंजय मिश्र, गोगरी एसडीओ सुभाष चंद्र मंडल, गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार सहित कई पदाधिकारी कैंप कर रहे थे.

मृतकों में हरदयाल नगर बन्नी निवासी शिव शंकर सिंह, चैधा के झूलन तांती, ललित कुमार, प्रमोद पासवान, ज्ञानदेव पासवान व छैला कुमार का नाम बताया जाता है. बताया गया हैं कि मृतकों की उम्र 23 वर्ष से लेकर 27 वर्ष के बीच की है. घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है.

Check Also

67c5ea818bdef The Court Has Decided To Monitor The Investigation And Has Sought A Status Report Within 30 Days 025536242 16x9 1

दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने पति को सुनाई 10 साल की सजा

दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने पति को सुनाई 10 साल की सजा

error: Content is protected !!