Breaking News
IMG 20210216 WA0019

रामसेवक सिंह, समीर चौधरी, संजो कुमार व सुरजीत चौधरी विजयी




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के 4 पंचायतों में प्राथमिक कृषि साख समिति के हुए चुनाव के बाद मंगलवार को मतगणना कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया. मतों की गिनती प्रखंड के आईटी भवन स्थित सभागार में की गई.

IMG 20210216 WA0000

मतगणना के दौरान मतगणना स्थल के आसपास पुलिस का मुस्तैद रही और परबत्ता थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास, भरतखंड एसएचओ जयप्रकाश सिंह एवं एएसआई मोहन साव लगातार मौके पर डटे रहे.


दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पवन कुमार ने मोर्चा संभाले रखा. मतदान केंद्र के आसपास 100 मीटर के दायरे में लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही थी. मतगणना हॉल के अंदर प्रत्याशी एवं उनके एक एजेंट को जाने की अनुमति थी.

IMG 20210123 WA0006

मतगणना के उपरांत विजयी रहे प्रत्याशियों को प्रखंड के बीडीओ सह निर्वाचि पदाधिकारी रविशंकर कुमार ने प्रमाण पत्र वितरित किया. मिली जानकारी के अनुसार बंदेहरा पंचायत से संजो कुमार, खीराडीह पंचायत से रामसेवक सिंह, सौढ़ दक्षिणी पंचायतसे सुरजीत कुमार चौधरी, गोबिंदपुर पंचायत से समीर कुमार चौधरी पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किये गये हैं. जबकि बैसा से मिथिलेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित रहे हैं.

Check Also

IMG 20260321 WA0013

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

error: Content is protected !!