Breaking News
IMG 20210216 WA0018

खेलने के दौरान गड्ढे में गिर जाने से डेढ़ वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत के मोजाहिदा गांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. बताया जाता है कि खेलने के दौरान गड्ढे में गिर जाने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है.

IMG 20210123 WA0006

मिली जानकारी के अनुसार दिलीप साह के डेढ़ वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के अचानक से लापता हो जाने पर परिजन उनकी तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे. तभी घर के एक सदस्य की नजर चापाकल के पास गड्ढे पर पड़ी और देखा गया तो अभिषेक करीब 10 फीट के गहरे गड्ढे में था. जिसके बाद उसे गड्ढे से बाहर निकाला गया. लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.


घटना से घर में कोहराम मच गया. वहीं घटना की जानकारी स्थानीय सीओ अंशू प्रसून एवं परबत्ता थाना को दी गई. जिसके बाद सहायक थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गए. हालांकि समाचार प्रेषण तक मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे.

Check Also

IMG 20260321 WA0013

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

error: Content is protected !!