Breaking News
IMG 20210216 WA0015

पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात रणवीर यादव घायल




लाइव खगड़िया : जिले के मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर घाट के निकट सोमवार की शाम पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात रणवीर यादव के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि गोली उसके पैर में लगी है.

IMG 20210123 WA0006

मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात रणवीर यादव अपने कुछ अन्य साथियों के साथ जौ की फसल के बीच में बैठा था. इसी दौरान सादे लिबास में पुलिस के आ धमकने पुलिस भनक से उनकी तरफ से पुलिस पर फायरिंग कर दी गई. जबाव में पुलिस के द्वारा भी गोलियां चलायी गई. दोनों ओर से करीब 10 राउंड फायरिंग होने की सूचना है. जिसमें से एक गोली कुख्यात को पैर में लगने की बाते कही जा रही है. लेकिन उसके बाद वो अंधेरे का लाभ उठाते हुए घोड़ा से दियारा की ओर ही भागने में सफल रहा.

मुठभेड़ के बाद रणवीर यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए सीमावर्ती पुलिस की सहयोग से भी छापेमारी की जा रही है.

Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!