Breaking News
IMG 20210201 WA0005

बजट पर प्रतिक्रिया : सत्ता पक्ष के नेताओं ने सराहा, विपक्ष ने की आलोचना




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को केन्द्रीय बजट 2021-22 पेश कर दिया है. साथ ही बजट पर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं की प्रतिक्रिया भी आने लगी है. सोशल मीडिया पर सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं का आमने-सामने आने का सिलसिला भी जारी है. बजट को सत्ता पक्ष के नेताओं के द्वारा सराहा जा रहा है. जबकि विपक्ष के द्वारा आलोचना की जा रही है.

IMG 20210201 WA0006रामानुज चौधरी

भाजपा नेता रामानुज चौधरी ने बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई और नौजवानों की कमाई के लिए बनाए गये बजट पर प्रधानमंत्री सहित वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है.

IMG 20210201 WA0007बबलू मंडल

जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा है कि कोरोना जैसे वैश्विक संकट के बीच केन्द्रीय बजट विकास के सारे सेक्टरों को आगे बढाने में बड़ी भूमिका निभायेगा.

IMG 20210201 WA0002धीरेन्द्र सिंह टुडू

बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुडू ने कहा कि वित्त मंत्री ने कृषि बजट को पिछले साल की तुलना में घटा दिया है. वर्ष 2019-20 में कृषि बजट 1 लाख 54 हजार करोड़ था, जो कि इस वर्ष घटा कर 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये का कर दिया गया है.

IMG 20210123 WA0006

साथ ही उन्होंने कहा है कि ट्रैक्टर पर 28 प्रतिशत, कृषि यंत्र पर 12 प्रतिशत, कीट नाशक दवाई पर 18 प्रतिशत जीएसटी को बढ़ाते हुए कृषि यंत्र का दाम बढ़ा दिया गया है. वहीं उन्होंने कहा है कि बजट में कृषक सम्मान योजना की राशि घटा कर 75 हजार करोड़ रुपये से 65 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है.

IMG 20210201 WA0009राकेश पासवान शास्त्री

केन्द्रीय बजट 2021 – 22 को हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने पूंजीपतियों के लिए लाभदायक बताते हुए कहा है कि इस बजट में गरीब, किसान, श्रमिक, महिला, युवा, मध्यमवर्गीय परिवार वर्ग को नजर अंदाज किया गया है.

IMG 20210201 WA0008गुड्डू पासवान

उधर बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस व जदयू के नेता सोशल साइट पर भिड़ गये है. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने लिखा है कि चीन ने भारत की जमीन पर घर बनाकर गांव बसा दिया है और भारत को चीन से खतरा बना हुआ है. लेकिन बजट में रक्षा क्षेत्र में कोई इजाफा नहीं करना प्रधानमंत्री की मंशा को बताता है.

IMG 20210201 WA0010अरबिन्द मोहन :

कांग्रेस नेता के इस पोस्ट पर जदयू के अरविन्द मोहन लिखते हैं कि मेरी जानकारी के अनुसार बजट में रक्षा क्षेत्र में 18.75 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

Check Also

FB IMG 1770034725142

डीएम ने किया ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

डीएम ने किया 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

error: Content is protected !!