Breaking News
IMG 20210119 WA0002
मृतक का फाइल फोटो

सन्नी हत्याकांड का अभियुक्त भागलपुर के गौरीपुर से गिरफ्तार




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना की पुलिस ने रेलवे कर्मी सन्नी कुमार मिश्रा हत्याकांड के दूसरे अभियुक्त छोटू कुमार को भी भागलपुर जिला के गौरीपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. उल्लेखनीय है कि सन्नी की हत्या बीते 22 दिसंबर को कबेला नसा मोड़ के समीप कर दी गई थी.

20210124 025350

मामले की जानकारी देते हुए परबत्ता के सहायक थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि भागलपुर पुलिस की मदद से सन्नी हत्याकांड में शामिल फरार अभियुक्त छोटू कुमार को गिरफ्तार कर परबत्ता लाया गया है. जो मृतक का चचेरा साला है और इस पूरी घटना का मुख्य सूत्रधार भी बताया जाता है. वहीं पुलिस ने बताया आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जाएगा.


उल्लेखनीय है कि मामले में कई अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. हालांकि छोटू कुमार की गिरफ्तारी के बाद मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है.

IMG 20210123 WA000620201230 164945

गौरतलब है कि भागलपुर जिले के बाथ थाना अंतर्गत कुमैठा गांव निवासी संजय मिश्रा के पुत्र सनी मिश्रा को ससुराल जाने के क्रम में सुल्तानगंज के तिलकपुर से अगवा किया गया था. जिसके बाद में उसकी हत्या जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला नसा मोड़ के समीप गोली मारकर कर दिया गया था. मामले में मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था.

Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!