Breaking News
IMG 20210119 WA0003

थाना से बंदी के फरार होने मामले में दो चौकीदार निलंबित

20201230 164945

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के चौथम थाना के हाजत से बंदी के फरार होने के मामले में दो चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है.

20210107 200854

उल्लेखनीय है कि रविवार की सुबह महेशखुंट थाना क्षेत्र के पतला निवासी निशांत कुमार पुलिस को चकमा देते हुए हाजत से फरार हो गया था. जिसे चौथम पुलिस ने शनिवार को करूआ मोड़ में लैपटॉप चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था.


चौथम थाना से फरार बंदी मामले में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने जांच का निर्देश दिया था. मामले में सदर एसडीपीओ आलोक रंजन के द्वारा किये गये जांच के उपरांत कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकीदार कैलाश पासवान एवं मो फुरकान को को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है एवं चौथम थानाध्यक्ष से विभागीय कार्रवाई के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है.

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!