Breaking News
IMG 20210111 WA0008

दंडवत प्रणाम करते दरभंगा से 44वें दिन पहुंचे खगड़िया, यूं ही जाना है बाबा की नगरी




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : आस्था व विश्वास दो ऐसे शब्द हैं, जो कठिन राहों को भी आसान बना देते हैं. कुछ ऐसी ही अटूट आस्था के साथ भगवान शिव में विश्वास रखने वाले दरभंगा जिले के शिवभक्तों की टोली घर से दंडवत प्रणाम करते हुए देवघर में भगवान शंकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए निकले हैं.

IMG 20210111 WA0007

20201230 164945

दरभंगा जिले के शिवभक्त शिवलाल यादव, रधुनाथ यादव, अरुण कुमार यादव, संजीत कुमार यादव दंडवत प्रणाम करते हुए अपनी यात्रा के 44वें दिन सोमवार को अगुवानी घाट पहुंचने के करीब थे. सोमवार की सुबह सभी नयागांव – अगुवानी जीएन बांध पर दंडवत प्रणाम करते हुए अपनी अटूट आस्था का परिचय देते हुए दिखे.


वहीं उनलोगों के द्वारा बताया गया कि अगुवानी गंगा नदी पार करने के बाद सुलतानगंज में प्रसिद्ध उत्तरवाहिनी गंगा नदी से जल भर दंड प्रणाम करते हुए सभी को देवधर बाबा की नगरी तक की यात्रा करनी है. जहां सभी को जलाभिषेक करना है.

20210110 191511

साथ ही श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा की कृपा से उनकी मन्नतें पूर्ण हुई है. ऐसे में उन्हें दंडवत प्रणाम करते हुए देवघर पहुंचना है. जहां सभी को बाबा वैद्यनाथ के शिवलिंग पर जलार्पण करना है.

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!