Breaking News

परबत्ता के मड़ैया-अररिया सड़क के जर्जर हाल पर ग्रामीणों में आक्रोश

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले मड़ैया आलम बाजार से देवरी पंचायत के अररिया गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क के जर्जर हालत पर ग्रामीणों के बीच आक्रोश की चिंगारी फूटने लगी है.IMG 20180719 WA0003सड़क की खराब स्थिति के मद्देनजर सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश्वर दास के नेतृत्व में गुरूवार को अररिया गांव के ठाकुरबाड़ी में एक बैठक का आयोजन किया गया.IMG 20180719 WA0000जहां ग्रामवासियों ने सड़क की जर्जर हालत से आवागमन में होने वाले परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनो गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है.साथ ही स्कूल की गाड़ी भी सड़क के गड्ढों के बीच हिचकोले खाते हुए रेंगती है.जिससे हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.वहीं लगभग दस हजार से अधिक आबादी वाला अररिया गांव के लोगों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं भी मयस्सर नहीं होने पर आक्रोश प्रकट किया गया.साथ ही सड़क की मरम्मती का कार्य जल्द शुरू नहीं होने की स्थिति में आंदोलन करने की बातें कही गई.IMG 20180719 WA0004मौके पर सदानंद यादव ,जिप सदस्य ज्ञासुद्दीन,जयकृष्ण यादव,विजेंद्र यादव,मुखिया प्रतिनिधि कुमार गौरव ,देवरी वार्ड प्रतिनिधि हाकिम यादव,भूतपूर्व वार्ड प्रतिनिधि ज्योतिष ठाकुर,कन्हैया कुमार,नविन यादव,सतीश, सरपंच मो. मुख़्तार,अनिल यादव,फिरोज आलम,गौतम,अंजय शर्मा,मालिक,चन्दन,रणधीर,शम्भू कुमार आदि उपस्थित थे.IMG 20180606 WA0003

इसे भी पढें :थानाध्यक्ष यदि सुन ले तो वरीय पदाधिकारी के पास शिकायत लेकर नहीं पहुंचेंगे फरियादी : DIG

Check Also

IMG 20260118 201944

परबत्ता में अखबार पढ़ने की संस्कृति विकसित करने वाले अजय कुमार राय का निधन

परबत्ता में अखबार पढ़ने की संस्कृति विकसित करने वाले अजय कुमार राय का निधन

error: Content is protected !!