Breaking News
IMG 20201111 WA0020

जीत के बाद आराधना के लिए डॉ संजीव दंड प्रणाम करते हुए पहुंचे दुर्गा मंदिर




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता विधानसभा सीट से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार की जीत के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया. रात भर डटे रहें. मतगणना स्थल से अपने परबत्ता आवास लौटने के क्रम में जमालपुर बाजार में आलोक गुप्ता ने डॉ संजीव कुमार को चांदी का मुकुट पहनाकर जीत की शुभकामनाएं दी.

IMG 20201111 190057 176



वही परबत्ता आवास पर डॉ संजीव कुमार की धर्म पत्नी अर्चिता प्रकाश ने माथे पर राजतिलक लगा व आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया. वहीं नवनिर्वाचित विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि यह जीत परबत्ता के जनता की जीत है.

IMG 20201111 WA0022

उधर बुधवार को विधायक डॉ संजीव कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी अर्चिता प्रकाश ने नयागांव के पवित्र गंगा तट पर स्नान कर वहां से दंड प्रणाम करते हुए चर्चित स्वर्ण दुर्गा मंदिर नयागांव सतखुट्टी के प्रांगण पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!