Breaking News
IMG 20180715 WA0014

गायत्री शक्तिपीठ के सम्मेलन में जीवन चरित्र,प्रज्ञा युग सहित अखंड ज्योति पत्रिका पर चर्चा

लाइव खगड़िया : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जिला गायत्री शक्ति पीठ में रविवार को जिले के सेवानिवृत कर्मियों एवं अखंड ज्योति पत्रिका के पाठकों का सम्मेलन आयोजित किया गया.जिसकी अध्यक्षता मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजेन्द्र प्रसाद शर्राफ ने किया.मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सहरसा संंभाग के संयोजक डॉ.अरूण कुमार जयसवाल ने अपने संबोधन में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन चरित्र,अखंड ज्योति पत्रिका,घोषणा की गई प्रज्ञा युग के प्रारूपों पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया.IMG 20180715 WA0013वहीं ट्रस्टी डॉ.आमोद कुमार ने ‘जीवन का पिछला पहर’ विषय पर व्याख्यान देते हुए जीवन व ईश्वर के संदर्भ में बताया.साथ ही कर्मफल,गायत्री परिवार आदि बिन्दुओं का उल्लेख किया गया.वहीं जिला संयोजक अरविन्द प्रसाद हिमांशु ने सम्मेलन की महत्ता पर प्रकाश डाला.IMG 20180715 WA0012जबकि सह संयोजक सागर प्रसाद शशि ने उपस्थित अतिथियों से संगठन से जुड़ने का अनुरोध किया.आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक ट्रस्टी डॉ.विजयेन्द्र कुमार विद्यार्थी ने किया.मौके पर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष ममता कुमारी,जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव विष्णुदेव प्रसाद यादव सहित विभिन्न प्रखंड के समन्वयक समिति के संयोजक आदि मौजूद थे.IMG 20180606 WA0003

इसे भी पढें :संगीत का यह साधक कभी माथे पर साज लेकर मीलों चला करते थे पैदल

Check Also

Poster 2026 01 27 113657

खगड़िया की बेटी का बेंगलुरु में जलवा, इंजीनियर लक्ष्मी श्री को राष्ट्रीय मैराथन में दूसरा स्थान

खगड़िया की बेटी का बेंगलुरु में जलवा, इंजीनियर लक्ष्मी श्री को राष्ट्रीय मैराथन में दूसरा स्थान

error: Content is protected !!