मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

ABVP ने चलाया जागृति अभियान,ड्रेस कोड का पालन व नियमित क्लास करने की अपील

IMG 20180714 WA0001

लाइव खगड़िया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं छात्र संघ के द्वारा शुक्रवार को कोशी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच कॉलेज में अपनी उपस्थित दर्ज कराने के मद्देनजर जागृति अभियान चलाया गया.जिसका नेतृत्व कोशी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने किया.इस क्रम में कॉलेज आने व नियमित रूप से क्लास करने एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं से कॉलेज के ड्रेस कोड का पालन करने की अपील की गई.IMG 20180714 WA0003IMG 20180714 WA0002वहीं परिषद के नेताओं ने बताया कि इस अभियान में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य संजीव नन्दन शर्मा एवं एस.आर चंदेल ने भी सहयोग करते हुए छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से क्लास आने को प्रेरित करते हुए ड्रेस कोड का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया.मौके पर परिषद के नगर मंत्री कृष्णकांत पोद्दार ने कहा कि जिले का कैंब्रिज माना जाने वाला कोशी कॉलेज में छात्र-छात्राएं यदि नियमित रूप से क्लास करेंगे तो कॉलेज में पढाई का एक अच्छा माहौल बनेगा और साथ ही बिहार में जिले की भी एक अलग पहचान बनेगी.IMG 20180714 WA0000मौके पर नगर महामंत्री राजू कुमार,एसएफडी प्रमुख विश्वजीत कुमार,नीतीश कुमार आदि मौजूद थे.IMG 20180606 WA0003

यह भी पढें : शहर में चोरों का आतंक,मेन रोड के बंद पड़े घर में दिया घटना को अंजाम

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!