Breaking News
IMG 20200130 WA0042

सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता का MLA ने किया उद्घाटन




लाइव खगड़िया : सरस्वती पूजा के अवसर पर धुशमुरी विशनपुर में आयोजित दंगल प।प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा किया गया. मौके पर विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी कुश्ती कला से दूर होते जा रहे हैं. लेकिन यह सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर एक ऐतिहासिक कला रहा है. ऐसे में युवाओं को इस कला को भी अपनाना चाहिए. साथ ही उन्होंने पूजा समिति की इस दिशा में पहल के लिए तारीफ करते हुए क्षेत्र के लोगों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दिया.

20200130 175601




साथ ही विधायक ने कहा कि सरस्वती को विद्या की देवी के रूप में पूजा जाता है और जबतक समाज में शिक्षा की रोशनी नहीं फैलेगी तबतक समाज के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना नही की जा सकती है. ऐसे में उन्होंने लोगों से बेटा-बेटी दोनों को समान रूप से शिक्षा देने की अपील किया. इस अवसर पर कुन्दन कुमार यादव सहित पूजा समिति के दर्जनों सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे.

IMG 20200130 WA0041

दंगल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित बिहार के खगड़िया, भागलपुर आदि जिले के कई चर्चित पहलवानों ने भाग लिया.


Check Also

FB IMG 1774192430555

बिहार दिवस पर हरियाली का संदेश, कल JNKT में अल्तमाश फरीदी के साथ होगी सुरमयी शाम

बिहार दिवस पर हरियाली का संदेश, कल JNKT में अल्तमाश फरीदी के साथ होगी सुरमयी शाम

error: Content is protected !!