Breaking News
IMG 20190827 WA0004

घास लाने के क्रम में 12 वर्षीय लड़की की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के गोगरी प्रखंड के रामपुर गांव में एक 12 वर्षीय लड़की की बाढ़ के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार बेलदौर के रोहियामा निवासी मो. साउद की पुत्री नजराना खातून तीन दिन पूर्व ही रामपुर स्थित अपने ननिहाल एक शादी समारोह में भाग लेने आई थी. जहां से वो मंगलवार की सुबह घास लाने के लिए गंगा नदी के बाढ़ के पानी को पार कर गई थी. लेकिन घास लेकर लौटने के क्रम में पैर फिसलने से वो गहरे पानी में चली गई और डूब गई.

20190826 020348

हलांकि घटना को देखकर अन्य लड़कियों नें आसपास के लोगों आवाज दिया और नजराना को करीब बीस मिनट के बाद ही पानी से बाहर भी निकाला लिया गया. जिसके उपरांत उन्हें आनन-फानन में गोगरी के रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

BannerMaker 16082019 180821

घटना की जानकारी मिलने पय गोगरी के सीओ कुमार रविन्द्रनाथ भी अस्पताल पहुँचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 4 लाख रूपये देने की घोषणा किया. जिसके बाद गोगरी पुलिस नें यूडी केस दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.


Check Also

FB IMG 1774192430555

बिहार दिवस पर हरियाली का संदेश, कल JNKT में अल्तमाश फरीदी के साथ होगी सुरमयी शाम

बिहार दिवस पर हरियाली का संदेश, कल JNKT में अल्तमाश फरीदी के साथ होगी सुरमयी शाम

error: Content is protected !!