Breaking News
IMG 20190616 WA0010

चोरी की योजना बना रहे दो चोर गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस भी बरामद




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चौथम थाना की पुलिस ने नौरंगा से चोरी की योजना बना रहे दो चोर को गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने एक देशी पिस्टल व दस जिंदा कारतूस सहित दो बाइक भी बरामद करने में सफल रही है. जबकि मौके से तीन अन्य चोर भागने में सफल रहा है. गिरफ्तार आरोपी में से एक टीकारामपुर का एवं दूसरा ठाठा का बताया जा रहा है.




बताया जाता है कि बीती रात चार-पांच की संख्या में चोर नौरंगा गांव में किसी के घर चोरी की योजना बना रहे थे. उसी वक्त चौथम थाना की पुलिस गश्ती वाहन वहां से गुजर रही थी. जिसे देख सभी भागने लगे. ऐसे में संदेह के आधार पर पुलिस ने भाग रहे संदिग्धों का पीछा किया. जिनमें से दो को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया. जिसकी तलाशी के दौरान पुलिस ने एक के पास एक पिस्टल व दस जिंदा कारतूस बरामद किया. जबकि मौके से पुलिस के द्वारा एक पल्सर बाइक और एक अपाची बाइक भी बरामद किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार एक आरोपी पर मुफस्सिल थाना में हत्याकांड का केस दर्ज है. जबकि उनके अन्य आपराधिक इतिहास को भी पुलिस खंगाल रही है.


Check Also

FB IMG 1769793755789

जिलाधिकारी के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, 131 मामलों की हुई सुनवाई

लाइव खगड़िया : जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री नवीन …

error: Content is protected !!