Breaking News
PhotoText 6

खगड़िया : सौ वर्षीय बुजुर्गों ने भी बढाई लोकतंत्र की शान,किया मतदान




लाइव खगड़िया(मनीष/मुकेश) : लोकतंत्र के महापर्व में जिले के विभिन्न बूथों पर उम्र के सौ से ज्यादा वसंत देख चुके कई वयोवृद्ध मतदाताओं ने भी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया.इस क्रम में शहर के जय प्रकाश नगर में बने एक बूथ पर करीब सौ साल की उम्र पार कर चुके एक बुजुर्ग नुनूबाबू चौधरी ने अपना मत डाला.उनकी उम्र 105 साल बताया जाता है.चलने में परेशानी महसूस कर रहे यह बुजुर्ग लाठी और पौत्रवधु के सहारे मतदान देने पहुंचे और लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया.

IMG 20190423 WA0043
नुनूबाबू चौधरी

एकनिया गांव निवासी वयोवृद्ध जागो मंडल ने सोसायटी टोला रहीमपुर के बूथ नंबर 184 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.उनकी उम्र लगभग 102 वर्ष बताया जाता है.उम्र के एक पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी ना सिर्फ उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की बल्कि मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए उन्होंने 3 किलोमीटर की यात्रा लाठी के सहारे पैदल तय किया.

IMG 20190423 WA0035
जागो मंडल

चौथम प्रखंड के बूथ नंबर 75 पर उम्र का शतक पार कर चुके पिपरा निवासी पंडित रामजी मिश्र ने तमाम शारीरिक कष्ट को झेलते हुए मतदान में हिस्सा लिया.उनकी उम्र 116 वर्ष बताई जा रही है और साथ ही उन्हें जिले का सबसे वयोवृद्ध मतदाता माना जा रहा है.वे अपने परिजनों के सहयोग से मतदाता केन्द्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

IMG 20190423 WA0045
पंडित रामजी मिश्र

परबत्ता प्रखंड के बूथ संख्या 214 पर उम्र का शतक लगा चुकीं खजरैठा निवासी विद्या देवी ने मतदान कर लोकतंत्र का शान बढ़ाया.उनकी उम्र 111 वर्ष बताया जा रहा है.वे भी परिजनों के सहयोग से ही मतदान केन्द्र पहुंचीं और मतदान में हिस्सा लिया.

IMG 20190423 WA0046
विद्या देवी

गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय मोहीद्दीन की पत्नी जैबुल निशा ने रामपुर कन्या मध्य विद्यालय के बूथ नंबर 83 पर अपने मत का प्रयोग किया.उनकी उम्र 103 वर्ष बताया जाता है.

IMG 20190423 WA0021 1
जैबुल निशां




परबत्ता प्रखंड के माधवपुर मध्य विद्यालय के बूथ नंबर 133 पर एक वयोवृद्ध महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.उनकी उम्र 108 वर्ष बताई जा रही है.चलने-फिरने में असमर्थ वयोवृद्ध महिला को परिजन गोद में लेकर मतदान केन्द्र पहुंचे.जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

IMG 20190423 WA0033

इसके अतिरिक्त सदर प्रखंड के कमलपुर के मतदान केन्द्र संख्या 91 पर कमलपुर गांव निवासी बुजुर्ग बदामा देवी द्वारा भी मतदान किये जाने की खबर है.जिनकी उम्र सौ वर्ष बताया जा रहा है.वो भी अपने पुत्र के सहयोग से मतदान केन्द्र पहुंची थी.

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!