Breaking News
IMG 20190330 WA0024

चुनाव प्रचार की तैयारियों को लेकर एनडीए की बैठक




लाइव खगड़िया : लोकसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा चुनावी रणनीति तैयार करने के मद्देनजर बैठकों का सिलसिला जारी है.इसी क्रम में शनिवार को कचहरी रोड स्थित भाजपा के जिलामहामंत्री के आवास पर एनडीए कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई.इस अवसर पर कोसी स्नातक क्षेत्र के एमएलसी डॉक्टर एन.के. यादव भी उपस्थित थे.वहीं एनडीए कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रचार के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा किया.




मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य, एमएलसी प्रतिनिधि सह भाजपा के जिला मंत्री जितेन्द्र यादव, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्विनी कुमार सिंह, जदयू उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, सहकारिता मंच के जिला संयोजक अश्विनी चौधरी, भाजपा के सदर मंडल अध्यक्ष पवन राय, जिला प्रवक्ता कुलदीप आनंद, प्रोफेसर नंदन,सौरभ आदि मौजूद थे.


IMG 20190319 WA0005

Check Also

Poster 2026 01 25 075131

चुनावी सुधारों में खगड़िया अव्वल, DM नवीन कुमार राज्यस्तरीय ‘Best Electoral Practices Award’ के लिए चयनित

चुनावी सुधारों में खगड़िया अव्वल, DM नवीन कुमार राज्यस्तरीय 'Best Electoral Practices Award' के लिए चयनित

error: Content is protected !!