Breaking News
IMG 20190318 WA0017

करंट लगने से युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार यादव की मौत




लाइव खगड़िया : युवा जदयू के मानसी प्रखंड अध्यक्ष चन्दन कुमार यादव के आकस्मिक निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है.जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी ठाठा पंचायत के राजाजान निवासी चंदन कुमार यादव उर्फ डब्लू यादव खगड़िया के पूर्व विधायक रणवीर यादव के रिश्तेदार थे.बताया जाता है कि घर से कहीं जाने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ जाने से 39 वर्षीय चंदन यादव कु मौत हो गई.घटना की खबर मिलते ही राजाजान गांव में मातम छा गया है.वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.एक तरफ जहां मृतक की पत्नी रो-रोकर बेहोश हो जा रहीं हैं.वहीं खगड़िया विधायक पूनम देवी यादव भी उन्हें संभालते-संभालते खुद बेसुध हो जा रही थी.

IMG 20190318 WA0014

उधर युवा नेता के निधन पर राजद नेत्री कृष्णा कुमारी यादव, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष वास्तुविद साम्ब वीर ,जिला परिषद के अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती, मानसी प्रखंड प्रमुख सह प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष बलवीर चांद , पूर्व विधान पार्षद प्रत्याशी संजय यादव, दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान शास्त्री , विक्रम यादव, विवेकानंद यादव, पूर्व मानसी प्रखंड प्रमुख दशरथ यादव, स्थानीय मुखिया नरेश सहनी, प्रकाश सिंह, राकेश कुमार सिंह, कुन्दन यादव उर्फ बब्लू, पूर्व पंसस ललिता देवी, पूर्व सरपंच रश्मि यादव, विनय यादव, सुबोध यादव, अलौली के अमरेन्द्र कुमार प्रदीप, अभिषेक अमोल, अंजनी यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.


Check Also

IMG 20260122 172948

एसटीएफ और मानसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद हथियार के साथ एक गिरफ्तार

एसटीएफ और मानसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद हथियार के साथ एक गिरफ्तार

error: Content is protected !!