Breaking News
IMG 20190317 WA0017

खगड़िया पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा यह सप्ताह




लाइव खगड़िया : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के दिशा निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और इस क्रम में इस सप्ताह शराब,हथियार व अपहृत बच्चे की बरामदगी सहित कई सफलताएं पुलिस के नाम रही है.सफलताओं के आईने से यदि देखे तो यह सप्ताह जिला पुलिस के लिए उपलब्धियों भरा रहा है.ताजे मामले से शुरुआत करें तो रविवार को पसराहा थाना की पुलिस ने कोलवारा-पौरा कच्ची सड़क पर एक हुंडई कार से 620 बोतल विदेशी शराब सहित एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद किया है.

IMG 20190317 WA0013

मौके से पुलिस ने जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी राजन कुमार एवं शिरनिया निवासी राजीव ठाकुर को भी गिरफ्तार किया है.वहीं से कार सहित एक ग्लैमर बाइक भी जब्त किया गया है.

IMG 20190317 144404 690

साथ ही रविवार को ही गुप्त सूचना के आधार पर अपर आरक्षी अधीक्षक (अभियान) राज कुमार राज के नेतृत्व में क्यूआरटी,गंगौर थाने की पुलिस व आरपीएसएफ की संयुक्त छापेमारी अभियान में रानीसकरपुरा से एक लोडेड देसी कट्टा व 4 कारतूस कट्टा के साथ रानीसकरपुरा निवासी चन्द्रचुड़ महतो को गिरफ्तारी किया गया है.मौके से पुलिस टीम ने 2 लाख 8 हजार 2 सौ रूपये भी बरामद किया है.

IMG 20190317 WA0014

गौरतलब है कि इसके पूर्व भी गुरुवार को गंगौर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मालवाहक गाड़ी से ओलापुर के निकट से दो लाख की नगदी के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था.दूसरी तरफ छापेमारी टीम ने रानीसकरपुरा मोईन घाट के पास 500 लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब भी बरामद किया.जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

IMG 20190317 WA0015

उधर बीते गुरुवार की शाम शहर के हाजीपुर मोहल्ले फिरौती के लिए अपहृत किये गये बच्चे असफाक उर्फ सोनू को अगले दिन शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सिहमा दियारा से सकुशल बरामदी कर आमजनों के बीच पुलों अपनी साख बढाने में सफल रही.गौरतलब है कि अपहृत के पिता ने फिरौती के लिए फोन आने के बाद शुक्रवार को नगर थाना में ममला दर्ज कराया था और टेक्निकल सेल का सहारा लेते हुए पुलिस महज 6-7 घंटे के अंदर अपहृत बच्चे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने में सफल रही.




इसके पूर्व बुधवार को मानसी थाना की पुलिस ने खुटिया वहियार व एकनिया में छापेमारी कर करीब 200 कंटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब सहित शराब भट्ठियों को नष्ट किया था.जबकि चित्रगुप्तनगर थाना की पुलिस ने सन्हौली राजेन्द्र सरोवर के पास से शनिवार को दो युवकों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया.सोमवार को परबत्ता थाना की पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार कर बाइक छिनतई मामले का खुलासा करने में सफल रही थी.


Check Also

Poster 2026 01 25 075131

चुनावी सुधारों में खगड़िया अव्वल, DM नवीन कुमार राज्यस्तरीय ‘Best Electoral Practices Award’ के लिए चयनित

चुनावी सुधारों में खगड़िया अव्वल, DM नवीन कुमार राज्यस्तरीय 'Best Electoral Practices Award' के लिए चयनित

error: Content is protected !!