Breaking News
IMG 20190303 WA0029

क्रिकेट लीग : RCC को हरा YCC फाइनल में, LCA से होगा खिताबी मुकाबला




लाइव खगड़िया : जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित खगड़िया जिला क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल रवाना को वाई.सी.सी.खगड़िया और आर.सी.सी.”ए” खगड़िया टीम के बीच खेला गया.35 ओवर के मैच में वाई.सी.सी.खगड़िया ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान 282 रनों का लक्ष्य दिया.जबकि लक्ष्य को हासिल करने मैदान में उतरी आर.सी.सी.”ए” खगड़िया ने 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 111 रन ही बना सकी.इस प्रकार वाई.सी.सी.खगड़िया ने 170 रनों से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया.

IMG 20190303 WA0028

वाई.सी.सी.खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विश्वजीत ने 53 गेंदों पर 113 रन,श्रवण अर्क ने 95 गेंदों पर नाबाद 100 रन,सर्वप्रिय ने 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन एवं कर्मवीर 27 गेंदों पर 21 रन बनाया.जबकि आर.सी.सी.”ए” खगड़िया की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए शनि ने 6 ओवर में 70 रन देकर 1 विकेट, निखिल ने 7 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट , उल्लाह साह ने 7 ओवर में 59 रन देकर 1 विकेट लिया और अमन ने 2 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिया.




दूसरी तरफ आर.सी.सी.”ए” खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सोनू ने 109 गेंदों पर नाबाद 50 रनों एवं शानि ने 35 गेंद पर नाबाद 19 रन एवं अमरजीत ने 30 गेंद पर 14 रनों और अमन ने 12 गेंद पर 11 रनों का योगदान दिया.वहीं वाई.सी.सी.खगड़िया टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वप्रिय ने 7 ओवर में 21रन देकर 5 विकेट,देवराज ने 7 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट और प्रेम आर्यन ने 6 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.मैच में अम्पायर की भूमिका दीपक कुमार व आदित्य सिंह मधुकर एवं स्कोरर की भूमिका लक्ष्मण ने निभाई. जबकि पुरूषोंत्तम कुमार के द्वारा मैच का उद्घाटन किया गया.उल्लेखनीय है कि शनिवार को खेले गये प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में एल.सी.ए. खगड़िया ने जे.वाई.सी.सी. खगड़िया को 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा था और अब प्रतियोगिता का फाइनल एल.सी.ए. एवं वाई.सी.सी. के बीच खेला जायेगा.


Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!