Breaking News
IMG 20190227 WA0013

…और जहाज पर भी लगता रहा ‘पूनम-रणवीर जिन्दाबाद’ के नारे




लाइव खगड़िया : जदयू के मुंगेर प्रमंडलीय सम्मलेन में भाग लेने बुधवार को विधायक पूनम देवी यादव के नेतृत्व में उनके समर्थकों का एक जत्था मुंगेर प्रस्थान किया. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विधायक के आह्वान पर युवाओं का समूह जहाज से मुंगेर के लिए निकले.इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था.उल्लेखनीय है कि मुंगेर के पोलो मैदान में सम्मेलन का आयोजन हो रहा है.

IMG 20190227 WA0014

जहाज पर भी गूंजता रहा ‘पूनम देवी यादव जिन्दाबाद’ के नारे

IMG 20190227 WA0012

यात्रा के क्रम में ‘विधायक पूनम देवी यादव जिन्दाबाद’, ‘रणवीर यादव जिन्दाबाद’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे समर्थकों के द्वारा लगाया जाता रहा और यह सिलसिला जहाज पर भी बना रहा.वहीं विधायक ने आतंकी पर कार्रवाई के लिए वायु सेना को बधाई देते हुए कहा है कि भारत अपने संप्रभुता एवं सौहार्दता को हमेशा कायम रखेगा और सीमा पर जब तक हमारे जवान खड़े हैं हर भारतीय महफूज और सुरक्षित रहेगा.




साथ ही विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है और सूबे के विकासात्मक कार्यों से प्रदेश सहित राष्ट्र को गर्व है.दूसरी तरफ आज बिहारी कहने पर गर्व की अनूभूति होती है.मौके पर उन्होंने उन्होंने अपने क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा, खेलकूद के क्षेत्र सहित विभिन्न रचनात्मक पहलुओं पर भी उनका ध्यान है और इस दिशा में उनका बेहतर करने का प्रयास जारी है.वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, बिजली तो बेहतर हो गयी है.जबकि अन्य क्षेत्रों के कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.


Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!