Breaking News
PhotoText 9

अविनाश चन्द्र को नगर थाना की कमान, राघवेन्द्र बने गोगरी के थाना प्रभारी




लाइव खगड़िया : जिले के सदर थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद एवं गोगरी के अंचल निरीक्षक संतोष कुमार सिंह का पुलिस उपाधीक्षक की कोटि में प्रोन्नति होने के पश्चात उन्हें स्थानांतरित जिला के लिए विरमित कर दिया गया है.जबकि दोनों पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण के बाद रिक्त हुए पद पर पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने नये पुलिस पदाधिकारियों को पदस्थापित कर दिया है.इस क्रम में मोरकाही के थानाध्यक्ष नवप्रोन्नत पुलिस निरीक्षक अविनाश चन्द्र को नगर थाना की कमान सौंपी गई है.जबकि पुलिस केन्द्र में अबतक पदस्थापित रहे नवप्रोन्नत पुलिस निरीक्षक राघवेन्द्र कुमार सिंह को गोगरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है.साथ ही गोगरी के थानाध्यक्ष दीपक कुमार यादव को गोगरी के अंचल निरीक्षक की नई जिम्मेवार सौंपी गई है.


Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!