Breaking News

सड़क दुर्घटना में दो की दर्दनाक मौत, चार घायल




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर सोनवर्षा घाट के समीप गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई. जबकि चार घायल बताये जाते हैं.मिली जानकारी के अनुसार सोनवर्षा गांव के युवक भूषण यादव का दुरागमन था.जिस समारोह में शामिल होने ट्रैक्टर पर सवार होकर बाराती कुम्हरैली गांव जा रहे थे. इसी दौरान सोनवर्षा घाट के समीप सामने से आ रही एक तेज गति की ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी और ट्रक की चपेट में आने से ट्रैक्टर सवार दो बाराती की मौत हो गई.जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए.




मृतक की पहचान चौथम पंचायत के सोनवर्षा गांव निवासी नारद शर्मा का पुत्र कमलकिशोर शर्मा एवं पैतून यादव का पुत्र रवीश उर्फ राजेश यादव के रूप में हुई है.हादसे में घायल हुए सोनवर्षा निवासी 35 वर्षीय चुनी लाल यादव, 15 वर्षीय अखिलेश कुमार व रूकेश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.जबकि 10 वर्षीय रुपेश कुमार का इलाज बेगुसराय में चलने की जानकारी मिली है.

IMG 20190215 WA0003

उधर घटना की सूचना मिलते ही चौथम के थानाध्यक्ष गुंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और पोस्टमार्टम के उपरांत शव को उनके परिजनो को सौंप दिया गया है.साथ ही पुलिस ने ट्रक एवं ट्रैक्टर जब्त ‌कर लिया गया है.जबकि हादसे के बाद ट्रक का चालक एवं खलासी फरार हो गए. बहरहाल मृतक के परिजनो के बीच कोहराम मचा हुआ है.

Milan 2



Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!