Breaking News

सरस्वती पूजा Live : हर्षोल्लास के साथ हो रही मां शारदे की पूजा





लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले में वीणावादिनी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा,भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.इस क्रम में गांव से लेकर शहर तक भक्तिमय और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

IMG 20190210 WA0014

परबत्ता प्रखंड के मुरादपुर गांव में आयोजन

IMG 20190210 WA0013

जिले के परबत्ता प्रखंड के माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है.सरस्वती पूजा समिति की ओर से 11 फरवरी को नामचीन संगीत कलाकार राजीव सिंह के द्वारा गायन, वादन सहित फुटबॉल मैच व भवानी खेल कूद प्रतियोगिता, 12 फरवरी को खुशबू तिवारी का गायन व नृत्य सहित फुटबॉल मैच व भवानी ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.जबकि 13 फरवरी को फुटबॉल मैच का फाइनल प्रतियोगिता होगा.

IMG 20190210 WA0012

क्रांतिकारी युवा जागरण समिति, खीराडीह द्वारा आयोजन

दूसरी तरफ क्रांतिकारी युवा जागरण समिति खीराडीह के द्वारा आकर्षक ढंग से मां सरस्वती की प्रतिमा को सजाया गया है तथा राजस्थानी कलचर को प्रर्दशित किया गया है.बताया जाता है कि दुरनसिंह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय माधवपुर के मैदान में चार दशकों से चार दिवसीय सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है.

IMG 20190210 211908 982

मौके पर समाजिक कार्यकर्ता लालरतन कुमार ने बताया कि पूजन के साथ-साथ दिन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं रात्री में ग्रामीण कलाकारो के द्वारा नाटक का मंचन किया जाता है.ग्रामीण बताते है कि मां सरस्वती सबकी मन्नत पूर्ण करती है.




स्मार्ट युवा क्लब द्वारा बछौता में आयोजन

IMG 20190210 205615 236

सरस्वती पूजा समिति एवं स्मार्ट युवा क्लब,नयापुनर्वास बछौता,वार्ड नंबर 15 के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना पंडित श्री हरेराम कुमार के द्वारा विधिवत कराया गया.मौके पर आलोक राज एवं स्मार्ट युवा क्लब के सचिव रजनीश कुमार मौजूद थे.वहीं रजनीश कुमार ने बताया कि मां की पूजा अर्चना करने से युवाओं में बुद्धि,विवेक एवं साकारात्मक विचारों का विकास होता है.जबकि अध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि ज्ञान की देवी मां सरस्वती अपने आशीर्वाद से जीवन में नाकारात्मक छवियों से बचाकर सफल बनाने की कृपा करती है.इस अवसर पर क्लब के सदस्य साधुशरण कुमार, गुरुशरण कुमार, गौरव कुमार, राजा कुमार, सूरज कुमार, नंदन कुमार, अभिषेक कुमार, विकास कुमार, कृष्णनंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

स्टूडेंट्स फ्रेंड्स सरस्वती पूजा समिति द्वारा बलुआही में आयोजन

IMG 20190210 205630 138

स्टूडेंट्रस फ्रेंड्स सरस्वती पूजा समिति के द्वारा शहर के बापूनगर बलुआही वार्ड नंबर 24 में सरस्वती पूजा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है.इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष छोटू आर्यण,उपाध्यक्ष सूरज कुमार, सचिव नीरज कुमार , कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, सदस्य सुमित, अनिमष, राजू ,गौतम, अनंत,राशि, हिमांशु, राजा, बिक्की आदि ने मां की पूजा अर्चना किया.

Milan 2



Check Also

What Is Cyber Law And Prevention Of Cyber Crime

बैंक खाते से 1.95 करोड़ का फर्जी ट्रांजैक्शन, लोन के इंतजार में बैठे युवक के उड़े होश

बैंक खाते से 1.95 करोड़ का फर्जी ट्रांजैक्शन, लोन के इंतजार में बैठे युवक के उड़े होश

error: Content is protected !!