मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बुरी लत है नशा,होता स्वास्थ्य में गिरावट और सामाजिक प्रतिष्ठा का भी हनन

Milan 2




लाइव खगड़िया : नशा मुक्त भारत के बैनर तले संगठन के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में सोमवार को जिले के मानसी प्रखंड के मध्य विद्यालय बलहा सैदपुर में बच्चों के बीच नशा मुक्ति विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

IMG 20190128 WA0006

इसके पूर्व बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रेम कुमार यशवंत ने कहा कि शराब या अन्य मादक पदार्थों के सेवन से नैसर्गिक क्षमता मे काफी गिरावट आती है और साथ ही साथ  सामाजिक प्रतिष्ठा का भी हनन होता है.साथ ही उन्होंने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति अपने धन,तन और मन की भी रक्षा नहीं कर पाता है.

PhotoText 14

वहीं नशा मुक्त भारत के जिला संजोजक बीरू कुमार ने कहा की नशा के सेवन से पैसे की बर्बादी,  स्वास्थ्य का नुकसान, सामाजिक संतुलन में ह्रास और घर मे कलह होता है.जबकि ग्राम स्वराज संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि बहुत से बच्चे किशोरावस्था मे ही व्यस्कों की देखा-देखी धुम्रपान शुरू कर देते है.इसलिए व्यस्कों को भी अपनी ऐसी आदतों मे सुधार करनी चाहिए.



IMG 20190128 WA0005

प्रतियोगिता में अव्वल रहे दस बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया.जसमें स्वीटी, काजल, अनुपम, कुमकुम, अनिता, नितीश, पिन्टू , निशांत, निरज, रविकिशन का नाम शामिल था.

1 Copy

मौके पर प्रधानाध्यापक अमीर पासवान, विजय साह, संजय कूमार, सनोज कुमार,  शिवेश कुमार, नितु कुमारी, जाहिदा प्रवीण सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थिति थे.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!