Breaking News

खगड़िया के 102 एंबुलेंस कर्मी 1 से 7 फरवरी तक रहेंगे हड़ताल पर




लाइव खगड़िया : बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) के बैनर तले जिले के सभी 102 एंबुलेंस कर्मचारी 1 से 7 फरवरी तक हड़ताल पर रहेंगे.

PhotoText 14

इस संदर्भ में संगठन के जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार पटेल एवं सचिव शशि कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि मामले की जानकारी जिलाधिकारी को आवेदन के माध्यम से दे दी गई है.जबकि हड़ताल के दौरान बिहार राज्य कर्मचारी संघ (इंटक) के बैनर तले संगठन के 8 सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के सभी 102 एंबुलेंस कर्मी धरना-प्रदर्शन करेंगे.




वहीं बताया गया है कि सरकार और पी डी पी एल कंपनी के बीच कोई सार्थक बातचीत नहीं होने के कारण जिले के सभी 102 एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है और इसके सारी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी एवं जिला स्वास्थ्य समिति की होगी.

Milan 2

साथ ही आवेदन की प्रतिलिपि सिविल सर्जन सह जिला स्वास्थ्य समिति के सचिव,पुलिस अधीक्षक, सदर अस्पताल अधीक्षक, जिला श्रम अधीक्षक सहित रेफरल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी को दिये जाने की बातें कही गई है.

1 Copy



Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!