Breaking News

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में डूबा खगड़िया,छाया रहा तिरंगा




लाइव खगड़िया : 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया.इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरियां निकाली गई और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजता रहा.वहीं जिले का मुख्य समारोह जेएनकेटी स्टेडियम में आयोजित किया गया.जहां जिला के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत के द्वारा तिरंगा फहराया गया.इस अवसर पर जिलाधिकारी अनिरूद्ध कुमार, पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.मौके पर परेड की सलामी ली गई. वहीं निकाली गई आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया.देंखे तस्वीरें…

IMG 20190126 WA0006IMG 20190126 WA0005IMG 20190126 WA0010IMG 20190126 WA0009IMG 20190126 WA0008IMG 20190126 WA0007PhotoText 14

शहर के हृदय स्थल राजेंद्र चौक पर खगड़िया के जदयू विधायक पूनम देवी यादव ने फहराया तिरंगा.मौके पर युवा जदयू नेता साम्ब वीर भी मौजूद थे.

IMG 20190126 WA0011IMG 20190126 WA0014IMG 20190126 WA0012IMG 20190126 WA0013

नगर परिषद कार्यालय में नगर सभापति सीता कुमारी ने झंडोत्तोलन किया.मौके पर कई पार्षद भी मौजूद थे.

IMG 20190126 WA0015

जन अधिकार पार्टी (लो.) के जिला कार्यालय में पूर्व नगर सभापति सह जाप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने तिरंगा फहराया. मौके पर वार्ड पार्षद रणवीर कुमार सहित युवा शक्ति व जाप के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

IMG 20190126 WA0016

जिला जदयू कार्यालय में जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया.मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत सहित जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू मंडल, राज्य परिषद सदस्य सुबोध पटेल, जिला प्रवक्ता सुमित कुमार सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज पटेल, जिला सेवा दल के अध्यक्ष सुबोध यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद मोहन, जिला महासचिव संजय सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललित चौधरी, छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष इंजीनियर राज, जिला महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिन्हा, जदयू उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव आदि मौजूद थे.

IMG 20190126 WA0018IMG 20190126 WA00171 Copy

जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती और डीडीसी के द्वारा जिला परिषद कार्यालय व जिला परिषद आवास परिसर में तिरंगा फहराया.

IMG 20190126 WA0019IMG 20190126 WA0020

युवा नेता सुशांत यादव ने मछली भवन परिसर में झंडोत्तोलन किया.

IMG 20190126 WA0021




सदर प्रखंड के आवास बोर्ड स्थित राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में प्राचार्य डॉ इंद्रजीत एवं स्वर्गीय माधुरी देवी के पति भूतपूर्व शिक्षक चंद्रशेखर प्रसाद यादव के द्वारा संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया गया.मौके पर डॉक्टर स्वामी विवेकानंद, कॉलेज के चेयरमैन डॉ रीना कुमारी रूबी व प्राध्यापक प्रोफेसर गोपाल पाठक सहित प्रोफ़ेसर राम सिंह यादव, प्रोसेसर प्रीति, प्रोफेसर प्रदीप, प्रोफेसर बिंद बहादुर कुशवाहा, प्रोफेसर सत्येंद्र, प्रोफेसर भारती, प्रोफेसर ज्योति आदि मौजूद थे इस अवसर पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

IMG 20190126 WA0026IMG 20190126 WA0022IMG 20190126 WA0024IMG 20190126 WA0023

मानसी प्रखंड के बड़ा पंचायत में बलहा पंचायत में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं कमल क्लब के द्वारा 180 फीट का तिरंगा यात्रा निकाला गया और साथ ही मां दुर्गा मंदिर परिसर में झंडोत्तोलन किया गया.कार्यक्रम का नेतृत्व कमल क्लब के जिला संयोजक नवीन श्रीवास्तव के द्वारा की गई.जबकि झंडोत्तोलन बलहा के मुखिया संजीव कुमार के द्वारा किया गया.IMG 20190126 WA0027Milan 2

देख लें गणतंत्र दिवस के अवसर की कुछ और भी तस्वीरें…

IMG 20190126 WA0032IMG 20190126 WA0029IMG 20190126 WA0031IMG 20190126 WA0028IMG 20190126 WA0030



Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!