Breaking News
IMG 20190116 WA0003

मदद की नींव पर बुलंद होगी ‘नेकी की दीवार’,आप भी कमायें दुआएं




लाइव खगड़िया : जेब में यदि रूपये हो तो बाजार की हर चीजें खरीदी जा सकती हैं.लेकिन यदि आर्थिक तंगी की हालत हो तो जरूरत का समान भी लाना मुश्किल हो जाता है.इंसान की तीन मूलभूत जरूरतों में एक कपड़े का भी नाम आता है.लेकिन आर्थिक तंगी झेल रहे जरूरतमंदों को जरूरी कपड़े मुफ्त में दे दिये जाये तो पैसे ना सही लेकिन दुआएं तो कमाई ही जा सकती है.

PhotoText 14

श्री मारवाड़ी सेवा समिति ने जिले में जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने की एक अनोखी पहल की शुरुआत की है.मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंगलवार से स्थानीय श्री दुलारी कथा भवन में ‘नेकी की दीवार” नामक एक ऐसा बाजार सज चुका है जहां से गरीब व जरूरतमंद अपनी जरूरत के कपड़े बिल्कुल ही मुफ्त में बेहिचक ले सकते हैं.

IMG 20190116 WA0007

IMG 20190116 WA0005

श्री मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा संचालित ‘नेकी की दीवार’ गरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़ी की गई है.जहां से कोई भी व्यक्ति आवश्यकतानुसार कपड़े ले सकता है या फिर कोई भी व्यक्ति अपने अनुपयोगी कपड़े को यहां दान कर समिति की इस नेक मुहिम को गति प्रदान कर सकता है.

IMG 20190116 WA0006

जिले में शुरू की गई इस नई पहल पर श्री मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष सह जिले के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.एस.के.पंसारी बताते है कि अमूमन हर घर में कुछ ऐसे कपड़े होते हैं जो परिवार के सदस्य नहीं पहनते या फिर छोटे हो गए होते हैं.लेकिन ये कपड़े किसी जरूरतमंदों के लिए बेहद ही काम का हो जाता है.ऐसे में श्री मारवाड़ी सेवा समिति के द्वारा ‘नेकी की दीवार’ के माध्यम से लोगों को एक मंच देने का प्रयास किया गया है.जहां कोई भी व्यक्ति घर में पड़े अतिरिक्त व गैरजरूरी कपड़ों को दान कर सकता है या फिर यहां से कोई भी जरूरतमंद बेहिचक अपने जरूरत के हिसाब से काम के कपड़े ले सकता है.

IMG 20190116 WA0002Milan 2IMG 20190116 WA0001

साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से भी इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील किया है.बहरहाल श्री माड़वाड़ी सेवा समिति द्वारा जिले में शुरू की गई एक नई पहल गरीब व जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो सकता है.लेकिन इसके लिए समाज के लोगों को भी सामने आकर इस मुहिम को अपना सहयोग प्रदान करना होगा.

1 Copy



Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!