Breaking News
IMG 20190108 WA0003

ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में वामदलों के द्वारा कल खगड़िया बंद





लाइव खगड़िया : ट्रेड यूनियन के दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को विभिन्न यूनियन के सदस्य हड़ताल पर रहे.वहीं ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन में बुधवार को वामपंथी दलों ने बिहार बंद का आह्वान किया है.

PhotoText 14Milan 2

जिसके मद्देनजर मंगलवार को वामपंथी कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया.इस क्रम में आमजनों से बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया.नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभकारशंकर सिंह ने किया.




मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव अरुण दास, सीपीआई(एम) के जिला सचिव मंडल के सदस्य सुरेंद्र महतो,खेतिहर मजदूर यूनियन नेता केदारनारायन आजाद,सीपीआई के जिला सचिव प्रभकार सिंह,सहायक जिला सचिव पुनीत मुखिया,एसयूसीआई नेता जितेंद्र कुमार,डीवाईएफआई नेता रजनीश कुमार आदि ने भी संबोधित किया.

1 Copy

Niranjan

उल्लेखनीय है कि बंद के दौरान वामपंथी दलों के द्वारा एन.एच. जाम रखने की घोषणा की गई है.



Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!