Breaking News
IMG 20190104 WA0011

जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ का विस्तार,कई को मिली नई जिम्मेदारी




लाइव खगड़िया : जदयू के चित्रगुप्तनगर स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड के तकनीकी प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की गई.जिसकी अध्यक्षता जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने किया.

1 CopyMilan 2

मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में तकनीकी माध्यमों से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का बल देते हुए प्रकोष्ठ को पंचायत स्तर तक मजबूत करने की बातें कही.साथ ही उन्होंने दहेज प्रथा व बाल विवाह प्रथा के उन्मूलन के सरकार की मुहिम सहित लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून,सात निश्चय कार्यक्रम के बारें में विस्तृत रूप से चर्चा किया.




IMG 20190104 223208 501

बैठक के दौरान कई युवाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया.साथ ही प्रकोष्ठ के पुराने सक्रिय कार्यकर्ताओ को जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई.इस क्रम में अजीत कुमार सिंह को जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ का जिला महासचिव, अभिमन्यु कुमार,आशीष कुमार व अजय कुमार को जिला सचिव मनोनीत किया गया.मौके पर जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धीरज कुमार,राहुल दास ,अंकुश पासवान ,जिला महासचिव शाहिद खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

PhotoText 14Niranjan



Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!