Breaking News
IMG 20190102 WA0005

गायब पीआर आनंद का मामला सदन में उठायेंगे बरारी के राजद विधायक




लाइव खगड़िया (मनोज कुमार पटेल) : बीते 11 दिसंबर से रहस्यमयी ढंग से लापता जिले के बेलदौर प्रखंड के चोढली गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य लता मंडल के पुत्र पीआर आनंद की बरामदगी बुधवार को भी संभव नहीं हो सका.इस बीच कटिहार जिले के बरारी के राजद विधायक सह सरकारी उपक्रम समिति सह मालेगांव मंडल रेल परामर्श दात्री समिति सदस्य नीरज कुमार यादव लापता छात्र के परिजनों से मिलने उसके गांव पहुंचे.

PhotoText 14Milan 2

वहीं उन्होंने मीडियाकर्मियों से वार्ता के दौरान कहा कि घटना के इतने दिनों के बाद भी पुलिस के अनुसंधान पर संस्पेंस बना हुआ है.साथ ही उन्होंने मामले को पुलिस प्रशासन की विफलता करार दिया.मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिनों सीएम जब खगड़िया आये थे तो उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने आना चाहिए था.




IMG 20190102 WA0004

साथ ही उन्होंने घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ने का जिक्र करते हुए मामले को आने वाले सत्र में सदन में मजबूती के साथ उठाने की बात कही.उल्लेखनीय है कि सोमवार को डॉग स्क्वायड टीम के द्वारा भी मशक्कत की गई थी लेकिन उन्हें भी कोई विशेष सफलता हाथ नहीं लगी.

1 CopyNiranjan

गौरतलब है कि 11वीं के छात्र पीआर आनंद का जिले के चित्रगुप्त थाना क्षेत्र के एक लॉज से गायब होने की बातें कही जा रही है.बताया जाता है कि वो शहर में ही रहकर पढाई करता था.इसके पूर्व मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी रविवार को पीडित परिवार से मिलने पहुंचे थे.



Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!