Breaking News

जाप व युवा शक्ति के छात्र विंग ने CM का पुतला फूंका




लाइव खगड़िया : जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद पर बीते 2 दिसंबर को हुए हमले के विरोध में जन अधिकार छात्र परिषद एवं छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं के द्वारा सोमवार को कोशी काॅलेज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया.जिसका नेतृत्व छात्र युवा शक्ति के जिला उपाध्यक्ष नंदन कुमार ने किया.वहीं उन्होंने कहा कि सरकार जब तक हमला करने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा.

IMG 20181203 WA0056



मौके पर मौजूद जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव निलेश कुमार ने कहा कि सरकार का तत्रं विफल हो चुका है और इन दिनों बिहार की जनता सुरक्षित नहीं है.आये दिन खुलेआम गुंडागर्दी ,हत्या,बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है और सरकार मौन बैठी हुई है.वहीं छात्र युवा शक्ति के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार एवं छात्र युवा शक्ति के मानसी प्रखंड अध्यक्ष अमृतराज ने कहा कि जन अधिकार छात्र परिषद एवं छात्र युवा शक्ति छात्रों की समस्याओं को लेकर हमेशा लाठी खाने के लिए तैयार रहती है.मौके पर छात्र नेता राजा कुमार,अश्विनी कुमार,गोलू कुमार, राज कुमार,निखिल कुमार,अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे.



Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!